INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

हम अपने अधिकारों के प्रति तो जागरूक हैं, लेकिन कर्तव्यों के प्रति उदासीन : यातायात प्रभारी राकेश कुमार

इंटरसेप्टर वाहन की मदद से तय गति सीमा से ज्यादा तेज वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई कर रही:यातायात प्रभारी राकेश कुमार
हम अपने अधिकारों के प्रति तो जागरूक हैं, लेकिन कर्तव्यों के प्रति उदासीन:यातायात प्रभारी , यातायात नियमों के प्रति यातायात पुलिस कर रही जागरूक , मुज़फ्फरनगर। यातायात प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि हादसों का प्रत्यक्ष प्रभाव पीड़ित परिवार पर होता है, जबकि अप्रत्यक्ष रूप से हमारे समाज व देश की अपूर्णीय क्षति होती है। यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन किए जाने की आवश्यकता है, तभी होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आ सकेगी।यातायात नियमों के पालन से जिले में होने वाले हादसों का ग्राफ कम होगा। उन्होंने कहा कि हम अपने अधिकारों के प्रति तो जागरूक हैं, लेकिन कर्तव्यों के प्रति उदासीन हैं।तेज रफ्तार और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर हम लगातार कार्रवाई कर रहे है और इंटरसेप्टर वाहन की मदद से लगातार वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा रही है।तेज रफ्तार सड़क हादसों की बड़ी वजहों में से एक है। इससे वाहन चालक के साथ सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस इंटरसेप्टर वाहन की मदद से तय गति सीमा से ज्यादा तेज वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई कर रही है। यातायात प्रभारी राकेश कुमार के मुताबिक, गलत पार्किंग से वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है और सड़क व फुटपाथ पर रुकावट पैदा होती है। इससे पैदल चलने वालों को भी परेशानी होती है। अभियान का मकसद यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना और सड़कों पर अनुशासन बनाए रखना है। यातायात प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करना भी है। तेज रफ्तार, बिना हेलमेट वाहन चलाना और शराब पीकर गाड़ी चलाना चालक के साथ सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों के लिए भी खतरनाक हो सकता है।
 रिपोर्टर सतेन्द्र सैनी