मेरठ में रामलीला झांकी के दौरान 'लव जिहाद' के पोस्टर पर हंगामा,
पुलिस की आपत्ति के बाद बदला गया स्लोगन मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित वैशाली मैदान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ रामलीला मंचन से पहले निकाली गई शिव बारात की झांकी में लगे एक विवादित पोस्टर को लेकर काफी विवाद देखने को मिला। झांकी में शामिल एक बैनर पर 'लव जिहाद' के खिलाफ संदेश लिखा गया था, जिसको लेकर मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई और हंगामा शुरू हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही सदर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आयोजकों को तुरंत बैनर हटाने के निर्देश दिए। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और आपत्ति के बाद रामलीला कमेटी ने प्रशासनिक निर्देशों का पालन करते हुए पोस्टर का स्लोगन बदलने का फैसला किया। कमेटी के पदाधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए बयान दिया कि अब 'लव जिहाद' शब्द की जगह पोस्टर पर 'धर्मांतरण से बचें' लिखा जाएगा। हालांकि, पुलिस के हस्तक्षेप और स्लोगन में किए गए इस बदलाव के बाद से ही यह पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है
रिपोर्टर शाहिद हसन मेरठ
सहयोगी नसीम