मुज़फ़्फ़रनगर उप निरीक्षक अरुण चाहर के निधन से पुलिस परिवार गहरी संवेदना व्यक्त करता है
मुजफ्फरनगर आज शनिवार की रात्रि को थानाक्षेत्र जानसठ के अन्तर्गत एक सडक दुर्घटना में कार सवार के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घायल को उपचार हेतु सीएचसी जानसठ भर्ती कराया गया। घायल की पहचान थानाक्षेत्र सिविल लाईन की स्टेडियम चौकी प्रभारी उ0नि0 अरूण चाहर के रूप में हुई। दौराने उपचार उ0नि0 अरूण चाहर की दुःखद मृत्यु हो गयी। उ0नि0 अरूण चाहर कार्य सरकार से थानाक्षेत्र जानसठ में गये थे तथा वहां से थानाक्षेत्र सिविल लाईन वापस आ रहे थे। पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक तथा फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए विशेष जांच टीम का गठन किया गया है। मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है तथा शव के पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उपनिरीक्षक श्री अरुण चाहर के असामयिक निधन से मुजफ्फरनगर पुलिस परिवार दिवंगत उपनिरीक्षक के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है।
रिपोर्टर सतेन्द्र सैनी
मुज़फ़्फ़रनगर उप निरीक्षक अरुण चाहर के निधन से पुलिस परिवार गहरी संवेदना व्यक्त करता है
Genral
25/10/2026 10:16 AM 13
X