मकर संक्रांति पर शिव मंदिर में हर साल की तरह खिचड़ी भोज (प्रसाद )का वितरण आयोजन किया
मकर संक्रांति के पावन पर्व पर शिव मंदिर में हर साल की तरह इस वर्ष भी श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ खिचड़ी भोज प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उमेश चंद्र भारती, पंकज सुमन, सत्यप्रकाश कश्यप अंकुज माहेश्वरी, सुनील सुमन, मिथुन सक्सेना, अंकित मौर्या, रोहित कश्यप, कुनाल वर्मा, वैभव भारद्वाज एवं सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य में सक्रिय सहयोग किया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से सुनील वर्मा (समाजसेवी) ललित भारद्वाज (मंडल मीडिया प्रभारी, भाजपा),
नवनीत माहेश्वरी (गौ रक्षक, तहसील अध्यक्ष – RBD),
अनिल सिंह राठौर (ब्रज विभाग प्रांत अध्यक्ष),
पीयूष सोनी (अशु) तहसील अध्यक्ष – RBD,
कृष्ण पाल (केपी) तहसील अध्यक्ष – हिन्दू हेल्पलाइन, RBD की गरिमामयी उपस्थिति रही को गरम खिचड़ी भोज प्रसाद स्वरूप वितरित की गई। ठंड के मौसम में प्रसाद पाकर लोगों के चेहरों पर प्रसन्नता देखने को मिली। आयोजकों ने बताया कि मकर संक्रांति पर खिचड़ी दान का विशेष धार्मिक महत्व है और यह आयोजन हर वर्ष इसी प्रकार निरंतर किया जाता रहेगा।
बदायूं संवाददाता : ए.के.सोनी