INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

आगामी लोक अदालत के मद्देनजर न्यायिक अधिकारियों की हुई बैठक, दिए गए अधिक से अधिक मुकदमों के निस्तारण के निर्देश

मुजफ्फरनगर। माननीय प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 12 सितंबर 2026 (द्वितीय शनिवार) को जनपद में 'राष्ट्रीय लोक अदालत' का आयोजन किया जाएगा। इसी संबंध में आज मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती कविता अग्रवाल के विश्राम कक्ष में न्यायिक अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज (सी०डि०) डॉ० सत्येन्द्र कुमार चौधरी ने अधिकारियों को आगामी लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर मुजफ्फरनगर, बाह्य न्यायालय बुढ़ाना, ग्राम न्यायालय जानसठ, ग्राम न्यायालय खतौली तथा कलेक्ट्रेट मुजफ्फरनगर में किया जाएगा। इस लोक अदालत में आपराधिक, 138 एनआई एक्ट, बैंक रिकवरी, एमएसीटी (मोटर दुर्घटना प्रतिकर), बिजली-पानी व टेलीफोन बिल, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण, राजस्व तथा सिविल से जुड़े मामलों का आपसी सहमति के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती कविता अग्रवाल, अपर सिविल जज जसीम खान, एसीजेएम डॉ० देवेन्द्र सिंह फौजदार, एसीजेएम श्रीमती प्रगति सिंह, सिविल जज सिद्धार्थ बरगोटी, अपर सिविल जज श्रीमती अनिष्का चौधरी, सुश्री शेफाली यादव, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती मणि वर्मा सहित जिले के अन्य न्यायिक अधिकारीगण मौजूद रहे। —रिपोर्ट: निखिल सैनी, मुजफ्फरनगर (उ० प्र०)