मेरठ में मेट्रो प्लाजा के सामने अवैध टैक्सी संचालन और माल लोडिंग का खेल जोरो से जारी
मेरठ, सूत्र: जनपद में कानून-व्यवस्था और यातायात नियमों को ताक पर रखकर किस तरह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है, इसकी बानगी मेरठ के व्यस्त इलाके में साफ देखने को मिल रही है. शहर के मेट्रो प्लाजा के ठीक सामने अवैध रूप से टैक्सियों और वाहनों का संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा है. इन गाड़ियों के जरिए अवैध तरीके से माल की लोडिंग और अनलोडिंग की जा रही है तथा यहीं से दिल्ली के लिए अवैध गाड़ियां संचालित हो रही हैं। सबसे हैरानी की बात यह है कि यह पूरा अवैध कारोबार ठीक ट्रैफिक पुलिस चौकी के पास चल रहा है, इसके बावजूद स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह से आंखें मूंदे बैठी है और इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. पुलिस की इस निष्क्रियता के चलते चालकों और माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। स्थानीय सूत्रों से यह भी जानकारी सामने आई है कि मौके पर दो-तीन लोग खुद को 'प्रधान' बताकर इस अवैध संचालन की आड़ में खुली अवैध वसूली (रंगदारी) कर रहे हैं, जिनकी सरपरस्ती में यह पूरा अवैध रैकेट चल रहा है। प्रशासन की इस लचर कार्यप्रणाली के कारण आम जनता और राहगीरों को भारी जाम व परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जिम्मेदार अधिकारियों को इस मामले का संज्ञान लेकर तत्काल कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।
मेरठ में मेट्रो प्लाजा के सामने अवैध टैक्सी संचालन और माल लोडिंग का खेल जोरो से जारी
Genral
25/10/2026 10:10 AM 13
X