INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

बिहार पश्चिमी चंपारण बगहा में 65वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बेतिहा (बगहा )के प्रांगण मे संविधान दिवस मनाया गया

बिहार पश्चिमी चंपारण बगहा में 65वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बेतिहा (बगहा )के प्रांगण मे संविधान दिवस मनाया गया। अनूप कुमार जायसवाल/ बगहा में दिनांक 26/11/2023 को 65वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बेतिया शिविर बगहा में “संविधान दिवस” मनाया गया तथा इस मौके पर समस्त बल कर्मियों द्वारा भारत को सम्पूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य बनाने की शपथ ली गई । 

  श्री अच्युत सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी,कार्यवाहक कमांडेंट 65वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के मार्गदर्शन में श्री आर बी सिंह, उप कमांडेंट, द्वारा बल कर्मियों को बताया गया कि भारतीय नागरिकों को संविधान के मौलिक अधिकारों का पालन करना चाहिए और सभी को राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रीय गान का सम्मान करना चाहिए| समाज और पुरे देश के विकास के लिए संविधान द्वारा प्रदत्त नागरिक कर्तव्यों का पालन करना चाहिए|

 इसके अलावा श्री आर बी सिंह, उप कमांडेंट द्वारा उपस्थित अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों को संविधान का महत्त्व और संविधान कि विस्तृत सम्पूर्ण जानकारी दी गई |

  संविधान दिवस कार्यक्रम मे श्री आर बी सिंह, उप कमांडेंट , श्री भरत सिंह यादव सहायक कमांडेंट (संचार), अधीनस्थ अधिकारी एंव समस्त बल कर्मी उपस्थित थे ।