INDIA WEATHER
INDIA WEATHER

अशोक कुमार टीम का पहला बहुरंगी ‘सक्सेस सेमिनार’

अशोक कुमार टीम का पहला बहुरंगी ‘सक्सेस सेमिनार’

12 जुलाई/नवादा, दिल्ली : ज्ञात रहे कि 9 अप्रैल 2026 को दिल्ली क्राइम प्रेस के 'पाठक प्रोत्साहन योजना' के सफलता पूर्वक 10 वर्ष पूर्ण होने पर प्रत्येक माह ‘सक्सेस सेमिनार’ निरंतर आयोजित किये जा रहे हैं। दिल्ली क्राइम प्रेस ने इस बार दिल्ली क्राइम प्रेस के जाने-माने लीडर व ‘नेशनल ट्रेनर’ अशोक कुमार को अपनी टीम के साथ, स्वतंत्र रूप से सेमिनार करने की अनुमति दे दी। कार्यक्रम का शुभारंभ दिल्ली क्राइम की पुरानी सदस्या अंजली अरोड़ा के द्वारा उपस्थित लोगों के स्वागत भाषण तथा मीटिंग के दिशा-निर्देश देने के साथ हुई। इस के पश्चात दिनेश शर्मा ने, उपस्थित समुदाय को, लैपटॉप के स्लाइडस के माध्यम से, “दिल्ली क्राइम व भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा” समाचार पत्र की नीतियों, कार्यप्रणाली तथा अवधारणा पर संक्षेप में बताया तो अशोक कुमार ने तीनों प्लान्स के माध्यम से अतिरिक्त पैसा कमाने के विषय में बताया तो उपस्थित लोगों की करतल ध्वनि इसका द्योतक थीं कि सभी को तीनों प्लानस पसंद भी आए और समझ भी आए।
इस सेमिनार की विशेषता यह रही कि वर्षों पुराने वे लीडर्स, जिन्होंने दिल्ली क्राइम में एक विशिष्ट रैंक हासिल किया था परंतु अपने किसी कारण से सक्रिय नहीं रह पाए, वे भी इस सेमिनार मे उपस्थित हुए।                                  
सभी अचीवर्स को उनकी विशेष उपलब्धियों पर ए डी ए टीम (अशोक-दिनेश-अनिता) द्वारा पुरिस्कृत किया गया तथा नए सदस्यों को दिल्ली क्राइम की किट दे कर व कार्ड पहना कर सम्मानित किया गया व फोटो खींची गई। मीटिंग के समापन पर सभी महिला व पुरुष सदस्यों की ग्रुप फोटो तथा सम्मिलित नृत्य कार्यक्रम के बाद सेमिनार का समापन कर दिया गया।

दिनेश शर्मा/ दिल्ली क्राइम प्रेस